



भारतीय लोक संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और समाज निर्माण के प्रति समर्पित, हमारा उद्देश्य युवाओं को संस्कार, सेवा, और विज्ञान से जोड़कर एक सशक्त भारत का निर्माण करना है। आइए, संगठित होकर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ!

पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, स्वच्छता, और जल संरक्षण के प्रयास। हिमालय के प्राकृतिक वैभव को बचाने के लिए एकजुट हों!

युवाओं में राष्ट्रभक्ति, नैतिकता, और समाज सेवा की भावना जागृत करने हेतु शिविरों का आयोजन। नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान।
त्वरित लिंक्स

हिमालयन भारती: राष्ट्रभक्ति, सेवा और संस्कार का प्रतीक
सशक्त बेटी, स्वस्थ परिवार, संस्कार युक्त, प्रतिभावान विद्यार्थी, संगठित गाँव, सशक्त राष्ट्र, भ्रष्टाचार व नशा मुक्त भारत, विज्ञान युक्त, भारतीय लोक संस्कृति व राष्ट्र भक्ति से ओत प्रोत युवा शक्ति की परिकल्पना को साकार रूप देने हेतु अप्रैल 2022 चैत्र माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा विक्रमी सम्वत् 2079 को शिव भूमि बैजनाथ से हिमालयन भारती के उपक्रम वंदे मातरम् की स्थापना हुई, जिसके लिए समय समय पर प्रशिक्षण की व्यवस्था है।
हिमालयन भारती का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना, युवाओं को संस्कारित करना, और राष्ट्रभक्ति एवं भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। हमारा संगठन भारतीय मूल्यों, वैज्ञानिक सोच, सामाजिक उत्थान और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्यरत है। हमारे मुख्य लक्ष्य निम्नलिखित हैं:
1. राष्ट्रभक्ति और भारतीय संस्कृति का प्रचार
हमारा उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना और भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं संस्कारों को प्रोत्साहित करना है। इसके लिए हम विभिन्न कार्यक्रमों, संगोष्ठियों और सांस्कृतिक आयोजनों का संचालन करते हैं।
2. सशक्त बेटी, स्वस्थ परिवार, संगठित गाँव, सशक्त राष्ट्र
हम नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करते हैं। हमारा लक्ष्य महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने परिवार और समाज को मजबूत बना सकें। हम ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान देते हैं। गाँवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए हम कृषि सुधार, ग्रामीण उद्योग, कौशल विकास और आधुनिक तकनीकों के प्रयोग को बढ़ावा देते हैं।
3. प्रतिभावान विद्यार्थियों का निर्माण तथा युवाओं को नेतृत्व के लिए प्रेरित करना
शिक्षा ही समाज के उत्थान का मूल आधार है। हिमालयन भारती छात्रों के लिए विशेष शैक्षिक कार्यक्रम, करियर गाइडेंस, छात्रवृत्ति एवं व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण प्रदान करता है ताकि वे अपने जीवन में सफल हो सकें। युवाओं को नेतृत्व क्षमता प्रदान करने के लिए हम नेतृत्व विकास कार्यक्रम, कार्यशालाएँ और युवा सम्मेलनों का आयोजन करते हैं, जिससे वे समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सकें।
4. भ्रष्टाचार एवं नशा मुक्त भारत तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य
हमारा मिशन एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जो भ्रष्टाचार और नशे से मुक्त हो। हम युवाओं को नशामुक्ति, नैतिकता, और पारदर्शिता की ओर प्रेरित करने के लिए विशेष अभियान और जनजागरण कार्यक्रम चलाते हैं। हम पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हैं। इसके तहत हम वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए विभिन्न योजनाएँ हैं।
5. विज्ञान और आध्यात्मिकता का समन्वय
हम विज्ञान और भारतीय आध्यात्मिकता के संतुलित विकास में विश्वास रखते हैं। हमारा लक्ष्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना और इसे भारतीय आध्यात्मिक ज्ञान के साथ जोड़कर एक मजबूत समाज का निर्माण करना है।
6. सामाजिक समरसता और सेवा भावना का विस्तार तथा आपातकालीन सहायता और राहत कार्य
हम समाज में जाति, धर्म और भाषा के भेदभाव को समाप्त कर एक समरस और संगठित राष्ट्र के निर्माण की दिशा में कार्यरत हैं। हमारा उद्देश्य सेवा भाव को बढ़ावा देना और समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान करना है। हिमालयन भारती प्राकृतिक आपदाओं, महामारी और अन्य संकटों के समय आपातकालीन सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर रहता है। हमारे स्वयंसेवक राहत कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं और समाज को हर संभव सहायता प्रदान करते हैं। हम हिमालयन भारती के माध्यम से एक संस्कारित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए कृतसंकल्प हैं। आइए, हम सब मिलकर अपने राष्ट्र और समाज के विकास में योगदान दें।

पूज्य सद्गुरु श्री प्रकाशानंद पुरी जी महाराज
प्रेरणा स्त्रोत
श्री गोबिंद जीवन आश्रम परौर (हिoप्रo)

पूज्य स्वामी श्री प्रेमानंद जी महाराज
संरक्षक
श्री गोबिंद जीवन आश्रम परौर (हि०प्र०)

पूज्य श्री श्री रवि शंकर जी महाराज
प्रेरणा स्त्रोत

पूज्य स्वामी श्री बंगाली बाबा
कृपा
बीड़

पूज्य श्री आदित्यनाथ योगी जी महाराज
प्रेरणा स्त्रोत
मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश

चंचल डोहरू (राष्ट्र प्रहरी)
संस्थापक व प्रबंध निदेशक
हिमालयन भारती






भगवान दास
अध्यक्ष
हिमालयन भारती

अशोक ठाकुर
प्रबंधक
हिमालयन भारती

शिवानी
मुख्य शिक्षक
हिमालयन भारती

अनीता राणा
सचिव
हिमालयन भारती

नेहा राणा
प्रबंधक
हिमालयन भारती
